अनूपपुर, 8 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशा निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पसला द्वारा सोन नदी, शांति धाम के पास बैगान टोला क्षेत्र में ग्रामीणो तथा पशु पक्षियों को ग्रीष्म ऋतु में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर बोरी बंधान के कार्य के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के लिए श्रमदान के माध्यम से जिले में विभिन्न जल स्रोतों की साफ सफाई तथा श्रमदान की गतिविधि जिले के विभिन्न ग्रामीण, एवं शहरी क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

















