ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस में अनुभवी को मिली जिम्मेदारी चैनपुर के पंच मोहम्मद अकरम मंसूरी बनाये गये ब्लॉक उपाध्यक्ष

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की सहमति और भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति की गई है। इसके तहत मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के ग्राम चैनपुर के निर्विरोध पंच मोहम्मद अकरम मंसूरी को ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश पटेल द्वारा की गई।

मोहम्मद अकरम मंसूरी पिछले कई वर्षों से ग्राम चैनपुर में पंच के रूप में सक्रिय रहकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाते रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों और सामाजिक गतिविधियों में अपने समर्थकों के साथ सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें पूर्व विधायक गुलाब कमरो का समर्थक माना जाता है और वे वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन के भी करीबी सहयोगी माने जाते हैं।।बताया जाता है कि अकरम मंसूरी लगातार ग्राम चैनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराते रहे हैं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में कई मुद्दों को लेकर आंदोलन भी किये हैं तथा गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को हल कराने के लिये सक्रिय भूमिका निभाई है। कांग्रेस की सरकार के दौरान भी उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।

नवनियुक्त ग्रामीण ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम मंसूरी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिये काम करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिये लगातार प्रयास करते रहेंगे।

उनकी नियुक्ति पर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव ध्रुपद चौहान, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, बलबीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पूनम सिंह, युवा नेता वेंकटेश सिंह, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, पार्षद अजय जायसवाल, गिरधर जायसवाल, इमरान खान, शाहिद खान, शुधु लाल वर्मा, राजू सोनी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फहीम खान, पूर्व सरपंच अमर सिंह, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, पूर्व जनपद सदस्य अज्जू रवि, ललित सेन, आशीष श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन, एनएसयूआई के कासिम अंसारी, महिला कांग्रेस की निर्मला चतुर्वेदी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

March 11, 2026

Leave a Comment