संगठन के प्रति जताया आभार
मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी देते हुए गितिका चंदेल को महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का संकल्प लिया।
गितिका चंदेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीता डे तथा नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और मनेन्द्रगढ़ के सभी कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिये सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा दिये गये दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी।
गितिका चंदेल ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं को आगे लाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगी साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनके सम्मान और हक के लिये हमेशा संघर्ष करने की बात कही। अंत में उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।











