ब्रेकिंग न्यूज सीधी से
कांग्रेससीधीस्लाइडर
गेहूं खरीदी, गैस किल्लत, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,
गेहूं खरीदी, गैस किल्लत, बढ़ते बिजली बिलों के विरोध और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों की रही भारी सहभागिता,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गेहूं खरीदी में हो रही देरी, गैस की भारी किल्लत, बेतहाशा बढ़ते बिजली बिलों एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई , जिले के संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा की विशेष उपस्थिति तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सम्राट चौक स्थित पृथ्वीराज चौहान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन सीधी कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों की भारी सहभागिता देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्था के चलते किसानों को हो रही परेशानियों, घरेलू गैस की कमी, लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों के बोझ जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया। साथ ही हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हो रही देरी, जिले में पेयजल संकट, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध एवं नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। सीधी सिंगरौली सड़क निर्माण में हो रही देरी, वनों की कटाई, खाद-बीज की अनुपलब्धता तथा एमएसपी पर खरीदी जा रही फसलों पर नगण्य बोनस जैसे मुद्दों को भी जोरदार तरीके से उठाया गया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया,
प्रमुख वक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,नपा अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष अंबिकेश पाण्डेय, महामंत्री विनोद मिश्रा, वरिष्ठ नेता तिलकराज सिंह, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कोल, महामंत्री शीलरानी साकेत, वरिष्ठ नेता शेषमणि पनिका, जनपद उपाध्यक्ष मनोज चंदेल, चिंतामणि गुप्ता, विमल जैसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती वसुधा सिंह ने भी जनमानस की आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजेंद्र भदौरिया,दानबहादुर सिंह, विनोद वर्मा, सुरेश सिंह,करुण सिंह, कुमुदिनी सिंह, आकाश सिंह रिंकू, दिनेश पाठक,नवीन सिंह, श्यामवती सिंह,शशिकला द्विवेदी, उर्मिला साकेत, विभा सिंह, विनोद विश्वकर्मा,अरविंद सिंह रोशन, प्रफुल्ल पाण्डेय, राजबहोर जायसवाल, चंद्रवती साकेत, जय सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह,विवेक सिंह दीपू, हल्के सोनी, रामभिलाष पटेल, राणा प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी संकट मोचन, सुंदरलाल सिंह, प्रदीप द्विवेदी, परमजीत पाण्डेय, मनोज सिंह चंदेल, सुनील सिंह, चिंतामणि गुप्ता, विमल जायसवाल, जय सिंह, शिवकुमार सिंह, देवेंद्र मिश्रा, माधुरी सिंह,प्रदीप दीक्षित, प्रियंका परिहार, कृतिमा सिंह,मेनका सिंह, रीना सिंह, तारा सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेश पटेल, संतबहादुर सिंह, इंदु सिंह,नरेंद्र सिंह भंवर, सीमा सिंह, किरण कोल, नागेश्वर साकेत साकेत , अंशुमान सिंह,महेंद्र पांडेय,कृष्णदेव के डी, अजीत सिंह सोनवर्षा, अभिषेक सिंह, विक्रांत परिहार,भैया सोनी सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के किसान, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।















