गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय से स्टेशन चौक तक ठेले पर स्कूटी और सिलेंडर रख निकाला पैदल मार्च, स्टेशन तिराहा में किया प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अनूपपुर के रेलवे स्टेशन तिराहा में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर महोदय अनूपपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए और फिर पैदल मार्च करते हुए हाथों पोस्टर लेकर, नारा लगाते हुए एवं ठेले पर खाली सिलेंडर, मोटर सायकल रख स्टेशन चौक अनूपपुर पहुंचे। जहां पर गुड्डू चौहान की अगुवाई में जिले के समस्त कांग्रेस खाली सिलेंडर रखकर धरने पर बैठ गये और भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए, एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली बिल के दाम कम करने तथा डीजल पेट्रोल की कमी को पूरा करने की मांग करते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आमजन महंगाई की मार से पहले से ही प्रभावित हैं, उस पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि करके एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी करके आम जनमानस का जीना कठिन कर दिया है। साथ ही अनूपपुर जिले सहित पूरे प्रदेश एवं देश में पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आमजन परेशान हो रहें है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बिजली दर वृद्धि के विरोध में यह ज्ञापन जनहित में सौंपा जा रहा है। वैश्विक संघर्ष के कारण उपजे आपूर्ति संकट से आम जनता का जीना दूभर हो गया है और कालाबाजारी भी बढ़ गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार ज्ञापन सौंप मांग है कि गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई दरें तुरंत वापस ली जाएं और इन्हें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और बिचौलियों पर लगाम कसी जाए। बिजली दरों में की गई वृद्धि को अविलंब वापस लिया जाए। पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। और अंत यह भी उल्लेख किया गया कि यदि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर व्यापक जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, राजन राठौर, राहुल सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम सजीवन गौतम, अमरेंद्र सिंह, राजेश जैन, संतोष मिश्रा, पुरुषोत्तम चौधरी, पार्षद दीपक पांडे, गुड्डू सोनी, सत्येंद्र दुबे, सैफ रिजवी, रफी अहमद, राघवेंद्र पटेल, राजूराम पटेल, नीरज मिश्रा, मनोज कुमार बर्मन, शिवकुमार बर्मन, मोहम्मद सफीर, मोहम्मद इफ्तिखार, अजय यादव मयंक सिंगर शिवकुमार गुप्ता जी पार्षद रियाज अहमद, धर्मदास चौधरी, रामबालक चौधरी, धीरू अहिरवार, विजय चौधरी एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment