ईद व नवरात्रि पर्व पर काव्य गोष्ठी और ईद मिलन, भालूमाड़ा में दिखी भाईचारे की अनोखी मिसाल

---Advertisement---

ईद व नवरात्रि पर्व पर काव्य गोष्ठी और ईद मिलन, भालूमाड़ा में दिखी भाईचारे की अनोखी मिसाल

भालूमाड़ा
ईद और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोयलांचल नगरी भालूमाड़ा में वरिष्ठ शायर एवं साहित्य प्रेमी यासीन खान के निवास पर ईद मिलन समारोह के साथ भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों और नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक संचालन अजय कुमार और कोतमा के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल रमेश कुशवाहा राजेंद्र सिंह शामिल रहे अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं तथा विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं

आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ और युवा कवियों-शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया कार्यक्रम में श्री मक़बूल अहमद ‘दर्द’, कैलाश पाटकर, सफी अहमद, श्रीमती अनुराधा गहरवार, अविनाश अग्रवाल, चंद्रशेखर सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, विजेंद्र सोनी, कैंसर अली, दादू लाल, जन्नत समीत और अमैरा सहित कई कवियों ने अपनी कविताएं, ग़ज़लें और गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं शहीद खान (पिंटी) ने एक गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया

कार्यक्रम का संचालन स्वयं आयोजक यासीन खान ने किया उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि कोयलांचल क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही भाईचारे और सामाजिक समरसता की परंपरा का प्रतीक है, जहां ईद और नवरात्रि जैसे पावन पर्व भी मिल-जुलकर मनाए जाते हैं

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित ईद मिलन एवं काव्य गोष्ठी ने कोयलांचल क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव की अनोखी मिसाल पेश की कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment