ईद के अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय में पियाऊ सेवा शुरू, जागृति महिला समिति की सराहनीय पहल
कोयलांचल समाचार के लिए ब्यूरो रिपोर्ट – सुमिता शर्मा

मनेन्द्रगढ़।
ईद के पावन अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में पियाऊ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई ने फीता काटकर किया। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के बीच अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, मजदूरों तथा आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरोज बाला बिश्नोई ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इसी सोच के साथ अस्पताल परिसर में पियाऊ की व्यवस्था की गई है ताकि यहां आने वाले जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी पीने हेतु नाद (टंकी) तथा पक्षियों के लिए भी जल पात्र रखे गए हैं।
इस अवसर पर लोगों को शिकंजी, जलजीरा, सत्तू, फल, फूटा चना, गुड़, अंकुरित मूंग-चना, लस्सी एवं छाछ के साथ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया। मरीजों और उनके परिजनों ने समिति की इस मानवीय पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती तृप्ति पांडे, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती ज्योति कुमार, श्रीमती प्रगति गुप्ता, श्रीमती संचली पाल, श्रीमती दीपास्मिता रावत, डॉ. प्रीता, डॉ. अपराजिता स्वाति सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


















