रिपोर्टर हुकुम सिंह
नौरोजाबाद रेल्वेस्टेशन के पास अनादिकाल से विराजमान मां शारदा देवी मंदिर में आज विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। मां शारदा देवी मंदिर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय श्री महेंद्र सिंह पटेल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां के दरबार में हमेशा तीसरे वर्ष हिन्दू रीत रिवाज के अनुसार हिन्दू धर्म ग्रंथों से कथा का अयोजन किया जाता है जिसमे आसपास के सभी गांव के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है और इसी तारतम्य में मां की असीम कृपा से दिनाँक 16/03/2025 से विशाल कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा की शुरुआत जो कि से दिनांक 23/03/2025 को कन्या पूजन भोज, वृहद भंडारा के साथ समापन किया जाएगा। इस वर्ष श्रीराम कथा वाचिका पूज्या आराधना देवी जी श्रीधाम कांशी वाराणसी से अपने सुंदर वाणी से कथा का रसपान कराने हमारे बीच आ रही है और आज कलश यात्रा के बाद अपनी मधुर वाणी से कथा का प्रारंभ करेंगी। कार्यकर्म हेतु पूरी तैयारी कर ली गई है और सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि आज दस बजे मां शारदा देवी मंदिर में अपनी हाजरी लगाकर मां के दर्शन कर कलश यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन को गौरवान्वित करे।
आज ग्यारह बजे मां शारदा माता की पुजा अराधना करते हुए बैंड बाजा ढोल नगाड़े सहित मां के लहराते हुए ध्वजा पताखा के साथ पालकी में सवार कथा वाचिका के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी जो कि शारदा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर, विजय चौरसिया होटल तिराहा मेन रोड होते हुए मुन्नू बर्मन के घर पास देवगंवाखुर्द में प्रवेश करते हुए विनोद सिंह के आवास तिराहा होते हुए
मां शारदा देवी मंदिर के लिए वापस भ्रमण करते हुए कथा पंडाल में समापन किया जाएगा।तत्पश्चात मुख्य कथा वाचिका पूज्य अराधना देवी जी श्रीधाम कांशी जी के द्वारा अपनी मधुर वाणी से संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी कथा का विवरण
16/03/2025 दिन रविवार को कलश यात्रा, बैठकी एवम कथा प्रवचन 17/03/2025 दिन सोमवार शिव पार्वती विवाह ,18/03/2025 दिन मंगलवार श्री राम जन्मोत्सव
19/03/2025 दिन बुधवार ताड़का वध, पुष्प वाटिका प्रसंग,20/03/2025 गुरुवार सीताराम विवाह उत्सव
21/03/2025 शुक्रवार केवट प्रसंग, शबरी एवम हनुमत कथा
22/03/2025 शनिवार विश्राम दिवस पावन राज्य अभिषेक
23/03/2025 रविवार हवन, कन्या भोज एवम विशाल भंडारा
पूजन एवम परायण _ सुबह 07: बजे से 11: बजे तक
कथा का समय _ दोपहर 02: बजे से श्री हरि इच्छा तक
मां शारदा देवी प्रबंधन समिति ने आप सभी को अयोजन में सम्मिलित होकर कथा श्रवन हेतु सादर आमंत्रित किया गया है