कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
अनूपपुर 9 अप्रैल 2026/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट, साउण्ड सिस्टम, माईक, स्टेज निर्माण, कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।














