चिरमिरी में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भक्तों के साथ झूमते आये नजर

---Advertisement---

 

भक्तिरस में डूबे मंत्री ने प्रभु की झाकी में नवाया शीश और मांगी क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली

 

एमसीबी/चिरमिरी। हनुमान जयंती का पावन पर्व एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर में बड़े ही हर्ष, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा वहीं शाम होते ही चिरमिरी नगर के हल्दीबाड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिला, बच्चे, बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में सजे-धजे भव्य रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथ के आगे-पीछे चल रही आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नगर के हल्दीबाड़ी पंखा दफ़ाई हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा हल्दीबाड़ी के आमानाला हनुमान मंदिर में समाप्त हुआ जहां मार्गों से गुजरती शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। मंत्री जायसवाल शोभायात्रा में भक्तों के बीच झूमते और नाचते नजर आये। वे लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते रहे जिसे देखकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन किया गया था जहां श्रद्धालुओं के लिये लस्सी, पानी, हलवा और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

पूरे नगर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने चिरमिरी की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। हनुमान जयंती के इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment