चिरमिरी में 12 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

---Advertisement---

 

एमसीबी/चिरमिरी। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल परिसर से 12 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल से अब आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तेजी से उपचार उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर राम नरेश राय ने एम्बुलेंस को रवाना करते हुए कहा कि 108 सेवा आम जनता के लिये जीवन रक्षक साबित हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और गर्भवती महिलाओं जैसी आपात स्थितियों में यह सेवा बेहद महत्वपूर्ण है। नई एम्बुलेंस मिलने से विशेषकर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम सभापति संतोष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये कार्य कर रही है और 108 एम्बुलेंस सेवा इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आम लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन 12 नई एम्बुलेंस के शुरू होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और बढ़ेगी। अब 108 सेवा डायल करने के लगभग 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जा सकेगी जिससे मरीजों को शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसी क्रम में एमसीबी जिले को मिली 12 नई एम्बुलेंस को आज सड़कों पर उतारा गया। बताया गया कि इन एम्बुलेंस में प्रशिक्षित टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे जो मरीजों को अस्पताल पहुंचने तक प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेंगे। इससे “गोल्डन ऑवर” में इलाज सुनिश्चित कर कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने एम्बुलेंस का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर सेवाएं देने के लिये शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

Leave a Comment