हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट- निलेश भारती भा ज पा जिलाध्यक्ष
[ शैलेन्द्र जोशी ]
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित और समृद्ध भारत को बनाने के लिए मध्य प्रदेश का बजट ऐतिहासिक – निलेश भारती जिलाध्यक्ष
धार । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार का वर्ष 2025-26 के बजट को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के वित्तीय मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा सदन में प्रस्तुत करते हुए श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समृद्ध और विकसित भारत का नव निर्माण करते हुए मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए प्रस्तुत किया है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने प्रदेश के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं भाजपा जिला अध्यक्ष भारती ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट ऐतिहासिक और युवाओं महिलाओं किसान और गरीबों की दिशा और दशा को बदलेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास और समृद्ध की दिशा में जुड़ने के लिए यह मध्य प्रदेश का बजट हर गरीब और महिलाओं को समृद्ध बनाया है। पार्टी जिला अध्यक्ष महंत भारती ने कहा कि प्रदेश की उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 हेतू प्रदेश की जनता के लिए प्रस्तुत किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में ₹4,21,032 करोड़ का बजट हर वर्ग के विकास और विश्वास का है यह प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक हैं। यह बजट प्रदेश सरकार की नीति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’की भावना के अनुरूप समाज के हर वर्ग गरीबों, अन्नदाता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है। यह सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट न केवल वर्तमान की समस्त आवश्यकताओं की परिपूर्ति करता है, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी जिला अध्यक्ष महंत भारती ने कहा कि यह बजट मोदी जी के विकसित भारत के साथ ही विकसित मध्य प्रदेश 2047 के संकल्प को प्राप्त करने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर पेश किए गए ऐतिहासिक बजट हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया
लाडली बहना योजना को आगे बढ़ाया जाएगा- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की मध्य प्रदेश के बजट में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना बनाई थी इस योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी ने आगे बढ़ते हुए इस योजना के माध्यम से प्रदेश की मातृशक्ति को आगे बढ़ने का काम किया है जिससे हमारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा जाएगा वहीं उन्होंने औद्योगिक निवेश और सरकारी नौकरियां तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक-एक अनेक घोषणाएं उन्होंने नहीं की है इससे हमारा प्रदेश विकास की तस्वीर को बदलेगा उन्होंने कहा की समृद्ध मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करेगा मध्यप्रदेश का वित्तीय बजट। प्रदेश सरकार की नई योजनाए श्रीकृष्ण पाथेय के अंतर्गत धार जिले के अमझेरा पर्यटन का केंद्र बनेगा इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में जहां- जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किए जाने का कार्य होगा। इस बजट में जिले के लिए दो ओर बड़ी बात है एक बाग मे डायनासोर पार्क तथा बाग प्रिंट को महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा।