बरटोला के खेतों में तीसरे दिन भी पहुंचे हाथी, गेहूं की फसल को नुकसान कोयलांचल समाचार के लिए ब्यूरो – शशिधर अग्रवाल

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार जारी है। शनिवार 14 मार्च को तीसरे दिन भी तीन हाथियों का समूह वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन बीट गोबरी के ठेंगरहा जंगल में दिनभर रहने के बाद शाम होते ही पगना क्षेत्र की ओर निकल आया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों का यह समूह गोबरी-ठेंडरहा एवं पगना मुख्य मार्ग को कुदुरझोरी नाला के पास से पार करते हुए वन परिक्षेत्र एवं थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पगना के बरटोला पहुंच गया। यहां हाथियों ने किसान लाल सिंह के खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए उसे खाना शुरू कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि श्री लाल सिंह के खेत में लगातार तीसरे दिन तीनों हाथी पहुंचे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

Leave a Comment