बूड़की नदी पर बना पुल बना जीवनरेखा सोनहत क्षेत्र में विकास को मिली रफ्तार

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोनहत क्षेत्र के नवाटोला से बूड़की नदी पर बना पुल तैयार हो गया है जिसने वनांचल क्षेत्र के विकास की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। करोड़ों रुपयों की लागत से बने इस पुल ने जहां वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या को समाप्त किया है वहीं अब यह ग्रामीणों के लिये एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है। बरसात के दिनों में बूड़की नदी उफान पर होने के कारण देवतीडांड, नवाटोला और हराडी जैसे गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी जिससे कई बार गंभीर हालात भी बन जाते थे। अब पुल के निर्माण के बाद इन सभी परेशानियों से राहत मिल गई है और गांवों के बीच संपर्क सुचारू हो गया है।

इस पुल की नींव पूर्व विधायक गुलाब कमरो के कार्यकाल में रखी गई थी। उनके प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना ने अब मूर्त रूप ले लिया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि उनके जीवन को आसान बनाने वाला एक मजबूत सहारा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और किसानों का व्यापार अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंच अब बिना किसी बाधा के संभव हो सकी है जिससे पूरे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

पुल के पूर्ण होने पर पूरे सोनहत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार जताते हुए उन्हें क्षेत्र के विकास का प्रमुख स्तंभ बताया है।

इस मौके पर गुलाब कमरो ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा जनसेवा के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये प्रयास तेज की जायेगी ताकि हर गांव तक सुविधाओं का लाभ पहुं


च सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment