बिजुरी में पेयजल संकट को लेकर सैकड़ों नागरिकों का ज्ञापन, जिला पंचायत सदस्य राम जी “रिंकू” मिश्रा के नेतृत्व में उठी मजबूत आवाज
बिजुरी अनूपपुर नगर की गंभीर पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्र के युवा तेजतर्रार नेता एवं जिला पंचायत सदस्य राम जी “रिंकू” मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने नगर पालिका परिषद बिजुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की मांग की। नागरिकों ने बहेराबांध फिल्टर प्लांट की सफाई, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, पाइप लाइन के ऊपर बनाए जा रहे नाली निर्माण को रोकने तथा नगर में क्षतिग्रस्त जल पाइप लाइनों की मरम्मत कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में बताया गया कि बिजुरी नगर में बहेराबांध फिल्टर प्लांट से सप्लाई किया जा रहा पानी अत्यंत दूषित एवं गंदगी युक्त है, जो न केवल पेयजल के रूप में अनुपयोगी है बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने मांग की कि फिल्टर प्लांट की तत्काल सफाई कराकर नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए
इसके अलावा बहेराबांध से भवनीहा फिल्टर प्लांट तक बिछाई गई पाइप लाइन के ऊपर नाली निर्माण कार्य किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई ज्ञापन में कहा गया कि पाइप लाइन के ऊपर नाली बनने से भविष्य में पाइप लाइन को नुकसान पहुंचने की संभावना है, इसलिए इस कार्य को तत्काल रोककर अलग से नाली निर्माण कराया जाए
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नगर के कई वार्डों में पानी सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण पानी का लगातार व्यर्थ बहाव हो रहा है और नगर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है नागरिकों ने इन क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कर समुचित जल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम जी “रिंकू” मिश्रा ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो नागरिकों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा
ज्ञापन में सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया प्रमुख रूप से
दीपक द्विवेदी, मो. इब्राहिम, मो. आरिफ, मो. अकील, मो. रिजवान, मो. कैफ, संजय गोंड, गोपाल, आदेश जावेद, आनंद, निरंजन, मुकेश, ओमप्रकाश, संदीप, श्रवणेंद्र, अनंत बंसल, निखिल बंसल, संजीव बंसल, अजय प्रसाद, अंकित कमल, अमित, मनोज चंद्रा, राजदीप शुक्ला, प्रकाश सली, अनुपांडे सली, सुभाष यादव, संदीप पाठक, शिवम दुबे, किशन पाव, राज तिवेदी, जनेश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, वेदु, भेकधर, प्रकाश, पुष्पराज तिवारी, बहल लोला, अलीशा पाव, राज पाव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और ज्ञापन का समर्थन किया
अंत में नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान किया जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और जल संकट की समस्या समाप्त हो


















