भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट, देशभर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

---Advertisement---

भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट, देशभर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

राजनगर/अनूपपुर। फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वावधान में, नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ 12 अप्रैल को पौराधार स्थित मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल के वॉलीबॉल ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात नन्हीं बच्चियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य और राष्ट्रगान ने माहौल को देशभक्ति और ऊर्जा से भर दिया

कार्यक्रम में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज विश्वनोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में ए.पी. सिंह (एसओई एंड एम), राम अवध सिंह (नगर पालिका अध्यक्ष पसान), यशवंत सिंह (नगर परिषद बनगवां), लखन पनिका (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), कमलेश चतुर्वेदी, राजेश कलशा, आशीष पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि, श्रमिक नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का आयोजन समिति एवं परिषद कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण, चंदन वंदन कर भव्य स्वागत किया गया

उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहे। पहले मैच में उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएनसी क्लब नागपुर को 2-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में रविंद्र भारत एकेडमी कोलकाता ने कड़े संघर्ष के बाद रायपुर, छत्तीसगढ़ की टीम को 2-1 से हराया। खिलाड़ियों की उत्कृष्ट तकनीक, समन्वय और खेल भावना ने उपस्थित दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर सभापति रवि सिंह, योगेश पालीवाल सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, रामनारायण यादव, रमेश सिंह, ठाकुर राम, आलोक मित्रा, अनुप सिंह, सुदामा यादव, शिवपूजन सिंह चौहान, भरत भूषण सिंह समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश सिंह परिहार एवं अनुप सिंह द्वारा किया गया।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फाइनल मुकाबले का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 13, 2026

April 13, 2026

April 13, 2026

April 13, 2026

April 12, 2026

April 12, 2026

Leave a Comment