भालूमाड़ा शासकीय हाई स्कूल में छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ा कदम

---Advertisement---

जमुना कोतमा भालूमाड़ा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए शासकीय हाई स्कूल भालूमाड़ा में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राएं नियमित रूप से कराटे सीख रही हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक सृष्टि गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह और लगन देखने को मिल रही है। छात्राएं पूरे मनोयोग से आत्मरक्षा के विभिन्न दांव-पेंच सीख रही हैं।

 

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि छात्राएं किसी भी परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बन सकें।

 

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्राएं इस प्रशिक्षण से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं की बेहतर सहभागिता और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

विद्यालय में चल रहे इस कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे खुद को अधिक सुरक्षित एवं सक्षम महसूस कर रही हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment