बैकुंठपुर में बेजुबान गौवंश के लिये मानवता की मिसाल 125 नग पानी के नाद का वितरण

---Advertisement---

 

 

बैकुंठपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान गौवंश की प्यास बुझाने के लिये बैकुंठपुर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसहयोग से सीमेंट के बने 125 पानी नाद (पानी पीने के टैंक) की व्यवस्था की गई है ताकि सड़कों और खुले क्षेत्रों में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पानी मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान सभी दानदाताओं का श्रीराम जी का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। गौसेवक अनुराग दुबे ने बताया कि गर्मी के दिनों में नाले तालाब सूख जाने के कारण गौवंश को पानी के लिये काफी परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए समाज के विभिन्न लोगों ने आगे आकर सहयोग दिया है।

इस पहल में प्रमुख सहयोगकर्ताओं में कुमार मेडिकल स्टोर के संचालक शशांक जिज्ञासी (मोनी भाई) द्वारा 50 नाद, आशीष डबरे द्वारा 5 नाद, ज्ञानेंद्र शुक्ला द्वारा 10 नाद, विपिन मिश्रा द्वारा 10 नाद, अनमोल पाल (सानू भाई) द्वारा 10 नाद, रजनीश गुप्ता द्वारा 10 नाद, सत्येंद्र सोनी द्वारा 10 नाद, अरशद खान द्वारा 10 नाद, प्रज्वल जायसवाल (मिनी भाई) द्वारा 5 नाद और देवांशु शर्मा द्वारा 5 नाद की व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर लगभग 50,000 रुपयों की लागत से 125 पानी नाद तैयार किये गये हैं जिन्हें गौ रक्षा वाहिनी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वितरित किया जायेगा।

गौसेवकों ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति पानी का नाद ले। वह उसमें नियमित रूप से पानी भरते रहें ताकि इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके। कई बार नाद लेने के बाद उसमें पानी नहीं भरा जाता जिससे वह बेकार हो जाता है। ऐसा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इच्छुक व्यक्ति 8770718237, 9977667123,

7987883924,

8770648484 नंबरों पर संपर्क कर निःशुल्क पानी नाद प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और समाज की एकजुटता का प्रतीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment