अनुशासन के साथ संपन्न हुआ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता संगठन की कार्यपद्धति से हुए अवगत

---Advertisement---

अनुशासन के साथ संपन्न हुआ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

कार्यकर्ता संगठन की कार्यपद्धति से हुए अवगत

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत 14-15 मार्च को पसान (मंगल भवन, जमुना कॉलोनी) एवं कोतमा में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। अनुशासन में रहते हुए मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की तथा सत्रों में दी गई जानकारी को ग्रहण किया।

प्रशिक्षित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

दोनों दिनों में भाजपा के प्रशिक्षित पदाधिकारियों, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल, मिथिलेश प्यासी, अनिल गुप्ता, राम अवध सिंह, रामदास पुरी, बृजेश गौतम, आधा राम वैश्य, डॉ. सुनील चौरसिया एवं हनुमान गर्ग ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

समयबद्ध सत्रों में कवर हुए महत्वपूर्ण विषय

संगठन द्वारा निर्धारित समय पर आयोजित सत्रों में प्रथम दिन भाजपा का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, प्रश्नोत्तरी, भोजन एवं मनोरंजन सत्र शामिल रहे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन प्रातः जागरण और योगा के पश्चात केंद्र सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं संगठन ऐप का उपयोग, बूथ प्रबंधन, मन की बात, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तथा कार्य विस्तार की दृष्टि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई

कार्यक्रम सफल बनाने में सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक सिद्धार्थ शिव सिंह, सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आनंद केसरवानी, जितेंद्र भट्ट, विनोद केवट, मंडल पसान के संयोजक अजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू एवं कोतमा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, कोतमा के कार्यक्रम संयोजक विजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment