संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक जो प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में श्रीमती अर्चना सिंह पायक ने प्राचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है । उन्होंने यह दायित्व पूर्व प्राचार्य आशीष शुक्ला से संभाला ।
उल्लेखनीय है कि आशीष शुक्ला का स्थानांतरण पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दमोह में हो गया है जहां वे अपने मूल पद प्रभारी प्राचार्य के रूप में लौटे हैं । उन्हें लगभग 9 माह पूर्व दमोह से अमरकंटक भेजा गया था ।
नव नियुक्त प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक इससे पूर्व दतिया में वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं । विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत उनका स्थानांतरण पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में प्राचार्य पद पर हुआ है ।
पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डी.एस. सेंगर , रमेश सिंह , एम.एल. कोरी , श्रीमती मनोरमा कौशल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।











