अमरकंटक में ‘जल गंगा अभियान’ के तहत नर्मदा तट पर चल रहा व्यापक स्वच्छता अभियान

---Advertisement---

पुष्कर बांध के दक्षिण तट से हटाया गया कचरा , घास व जलकुंभी ,

जनप्रतिनिधियों , कर्मचारियों , पत्रकारों व खिलाड़ियों ने किया श्रमदान

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में भी मध्य प्रदेश शासन की अभिनव कार्यक्रम के तहत एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार संचालित ‘जल गंगा अभियान’ के अंतर्गत नर्मदा नदी के पुष्कर बांध के दक्षिण तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा । इस दौरान नदी तट पर फैले कचरे , घास एवं जलकुंभी को हटाकर जल स्रोतो को स्वच्छ और संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा ।

अभियान के तहत नगर परिषद अमरकंटक द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर निरंतर कार्य किये जा रहे है । मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नदियों , नालों एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखते हुए उनके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना है ।

इस स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , सांसद प्रतिनिधि विक्की द्विवेदी एवं पूर्व पार्षद समीर मानिकपुरी , पत्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।

साथ ही नगर परिषद के कर्मचारीगण उमाशंकर परमार , मेघा सिंह , राम मोगरे , गंगा सिंह , राजेंद्र जायसवाल , भगवान दास तथा स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों का दल भी श्रमदान अभियान में शामिल रहा । सभी ने मिलकर नदी तट की सफाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा न फैलाएं जिससे अमरकंटक की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे । नगर परिषद द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखा जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment