अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

---Advertisement---

कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड सहित वार्षिक गृह परीक्षा में विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित विद्यालय

सरस्वती शिशु मंदिर / सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक में दिनांक 25 मार्च 2026 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक गृह परीक्षा का परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया । विद्यालय के सभी वर्गों—अरुण, उदय, प्रभात, पहली ,दूसरी , तीसरी , चौथी , कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जो विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है ।

इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा ।

विद्यालय के प्राचार्य ने बतलाया कि कक्षा 5वीं में टोटल 39 एवं 8वीं में टोटल 59 विद्यार्थी थे जिसमें पचमी और आठमी के सभी विद्यार्थी प्रथम स्थान से उत्तीर्ण होकर बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत घोषित किया गया जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण व्याप्त है ।

परिणाम घोषणा समारोह में विद्या भारती महाकौशल प्रांत के प्रांत अंकेक्षण प्रमुख रामबहोरी पटेल , विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अंबिका तिवारी , पूर्व व्यवस्थापक एवं खंड संघचालक ओमप्रकाश अग्रवाल (बबलू) , विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमती बविता सिंह , कोषाध्यक्ष मुनीश पांडेय , व्यवस्थापक सुमित चौकसे , समिति सदस्य दिनेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

इसके साथ ही विद्यालय के प्राचार्य रोहित त्रिपाठी , प्रधानाचार्य शिवसागर तिवारी , वरिष्ठ आचार्य लखन प्रसाद द्विवेदी , व्याख्याता बलराम साहू , परीक्षा प्रभारी महेंद्र गुप्ता एवं अन्य आचार्यगण—रविशंकर तिवारी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , सुरेश बरमैया , ओम प्रकाश चौधरी , राम प्रसाद राम , श्रीमती नीतू सिंह , श्रीमती अनुराधा सिंह , श्रीमती राधा सिंह राठौड़ , राम मिलन परस्ते , अमित सेन , तुलसी दास नंदे , भरत लाल चंद्रवंशी , राहुल त्रिपाठी , दीदी जीगेश्वरी चौहान , दीदी गायत्री त्रिपाठी , दीदी सुनीता वर्मा , दीदी पुष्पलता पारस , लक्ष्मण माझी तथा समस्त भैया एवं बहनें उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं आशीर्वचन के साथ हुआ ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment