अमरकंटक के जमुना दादर में भीषण अग्निकांड , पलभर में राख हुई पूरी गृहस्थी मौत के मुहाने से लौटे पांच लोग , आग इतनी भयंकर कि बर्तन तक पिघल गए

---Advertisement---

अमरकंटक के जमुना दादर में भीषण अग्निकांड , पलभर में राख हुई पूरी गृहस्थी

मौत के मुहाने से लौटे पांच लोग , आग इतनी भयंकर कि बर्तन तक पिघल गए

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 जमुना दादर गली नंबर 2 में 1 से 2 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात करीब 12 बजे अचानक एक झोपड़ी (कच्चा मकान) में भीषण आगजनी की घटना हो गई । इस घटना या हादसे में राजकुमारी बाई (उम्र 36 वर्ष) पिता गुलाब सिंह के कच्चे झोपड़ी में अचानक मध्यरात्रि आग लग गई जिससे घर में रखा संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया

गनीमत यह रही कि आग लगने के समय झोपड़ी के अंदर सो रहे पांचों लोग—राजकुमारी महिला , उसका 6 वर्षीय पुत्र , बहन , बहनोई और मौसी—समय रहते बाहर निकल आए जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे लोहे और एल्युमिनियम के बर्तन तक जलकर विकृत हो गए और उनकी आकृति बिगड़ गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और टीन की अलमारी , कपड़े , बिस्तर , चद्दर , कंबल , पलंग , रसोई के बर्तन , राशन , सोने-चांदी के आभूषण , गुल्लक में रखे करीब 6-7 हजार रुपए , विद्युत पंखा सहित अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई 

इतना ही नहीं बच्चे के स्कूल के दस्तावेज , आधार कार्ड , समग्र आईडी सहित सभी जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए ।
सूचना मिलते ही नगर परिषद अमरकंटक की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था ।
उल्लेखनीय है कि प्रभावित झोपड़ी के आसपास अनेकों घर , झोपड़ियां स्थित हैं । समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था

पीड़िता राजकुमारी बाई जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में उसका सब कुछ तबाह हो गया है । उसके महंगे वस्त्र , मेकअप का सामान और मोबाइल से जुड़े संसाधन भी नष्ट हो गए । अब उसके सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि वह अपने परिवार के साथ कहां जाए और कैसे जीवन को फिर से शुरू करे 

पीड़िता ने भावुक होकर बताया कि उसने पाई-पाई जोड़कर अपना घर और सामान तैयार किया था जो एक ही रात में खत्म हो गया । इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है ।
घटना की सूचना थाना अमरकंटक में दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment