आपदा प्रबंधन एवं बोरवेल रेस्क्यू का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जैतहरी मे संपन्न  मॉकड्रिल के माध्यम से दी गई बचाव तकनीक की जानकारी

---Advertisement---

 

अनूपपुर 12 मार्च 2026/मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत जैतहरी में विशेष प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल का आयोजन होमगार्ड विभाग अनूपपुर के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रिस्पॉन्स टीम की क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

 

बोरवेल दुर्घटनाओं से बचाव पर विशेष जोर

 

प्रशिक्षण के दौरान मध्यप्रदेश शासन द्वारा बोरवेल से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित बचाव कार्य किया जा सके।

 

विभिन्न आपदाओं से बचाव की दी गई जानकारी

 

इस अवसर पर अग्नि दुर्घटना, विस्फोट, बाढ़ तथा लू (हीटवेव) जैसी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के संबंध में भी तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्नि दुर्घटना से राहत एवं बचाव कार्य का सजीव मॉकड्रिल अभ्यास भी कराया गया, जिससे उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

Leave a Comment