सारथी पर्यावरण संरक्षण संस्थान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सारथी पर्यावरण संरक्षण जन कल्याण संस्था ने श्रमिक सदन माइनर्स कॉलोनी वार्ड नं 04 में आयोजित किया गया, जिसमें समूह संघ ने भी अहम भूमिका निभाई ,जो हर वर्ष 8 मार्च को दुनियां भर में मनाया गया है।
*संस्था के अध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि* महिलाएँ सिर्फ एक परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे एक बेटी, बहन, माँ, पत्नी और नेतृत्वकर्ता के रूप में समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देती हैं। आज हम न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, बल्कि इस बात पर भी विचार करते हैं कि हमें उन्हें समान अवसर और सम्मान देने के लिए क्या प्रयास करने चाहिए।
इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है – चाहे वह विज्ञान हो, राजनीति हो, खेल हो या व्यवसाय। कल्पना चावला, मैरी कॉम, इंदिरा गांधी, सावित्रीबाई फुले जैसी कई महिलाओं ने यह साबित किया है कि अगर उन्हें सही अवसर मिले तो वे हर ऊँचाई तक पहुँच सकती हैं। इस कार्यक्रम पर उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सतीश शर्मा जी, बिजुरी नगर थाना की कांस्टेबल पूनम पाण्डेय, व संगम जी , संस्था के सचिव प्रयाग पांडे , सरपंच संघ के अध्यक्ष सूरज अगरिया जी, कृष्णपाल जी, चंदा पनिका जी, ओम वती जी , सोनू मिश्रा जी, हनी जैन जी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नर्सर प्रतिमा पांडेय जी,वार्ड नंबर 7 पार्षद श्रीमति विमला पटेल , व अन्य समाजिक संगठन उपस्थित रहे।