अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सैकड़ों भोले भाले आदिवासियों से ठगे 30 लाख से अधिक, सरगना हुआ गिरफ्तार

सैकड़ों भोले भाले आदिवासियों से ठगे 30 लाख से अधिक, सरगना हुआ गिरफ्तार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में इन दिनों ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच शिवपुरी जिले के खनियाधाना में ग्लू गन से नकली अंगूठा बनाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केवाईसी के नाम पर आदिवासियों से 30 लाख की ठगी की थी।

जिले की खनियाधाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर बैंक उपभोक्ताओं का ग्लू गन से अंगूठे का क्लोन बनाकर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही गिरोह के मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक भूपेंद्र लोधी को गिरफ्तार किया। वहीं एक महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए है।

गिरोह ने अबतक 3 सैकड़ा से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिनसे करीब 30 लाख रुपए की ठगी कर चुके है। बताया जा रहा है कि, गिरोह वर्ष 2022 से इन वारदातों को अंजाम दे रहा था। पीड़ित ग्रामीण लोगों में अधिकांश लोग आदिवासी हैं। पुलिस को आरोपी के पास 161 अंगूठे के क्लोन मिले है।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV