अनूपपुर,12 अप्रैल 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केदिशा-निर्देश अनुसार राज्य शासन की पहल पर जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित वार्ड क्रमांक 10 स्थित रामघाट के उत्तर तट सबरी माता मंदिर के पास साफ- सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से आयोजित किया गया।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पाषर्द गण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नागरिकों की सहभागिता स्वच्छता श्रमदान में रही।
श्रमदान के माध्यम से घाट क्षेत्र में व्यापक साफ- सफाई का कार्य किया गया जिसमें कचरा हटाने जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों को जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
















