24 घंटों में मंदिर में हुई चोरी का खुलासा चिरमिरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

---Advertisement---

 

 

चिरमिरी। आस्था के केंद्र शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का चिरमिरी पुलिस ने महज़ 24 घंटों के भीतर खुलासा कर अपनी सतर्कता और दक्षता का परिचय दिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को प्रार्थी नीरज भट्ट पिता कुशलानंद भट्ट उम्र 31 वर्ष निवासी टिकरापारा बड़ी बाजार थाना चिरमिरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने टिकरापारा स्थित शिव मंदिर से तीन पीतल की घंटियां, एक पीतल की थाली और एक कांस का लोटा चोरी कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और सीएसपी चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चिरमिरी उपनिरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महज़ 24 घंटों के भीतर दो विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान तीन पीतल की घंटियां, एक थाली और एक कांस का लोटा (क्षतिग्रस्त अवस्था में) बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6000 रुपये बताई गई है।

आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें किशोर न्यायालय बैकुंठपुर में प्रस्तुत कर दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, विजय विश्वकर्मा एवं महिला नव आरक्षक अनीता मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment