24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका बरामद, वेंकटनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

24 घंटे में लापता नाबालिग बालिका बरामद, वेंकटनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

अनूपपुर। जिले के पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर (थाना जैतहरी) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते लापता हुई एक नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्ष 8 माह की नाबालिग बहन के अचानक घर से लापता होने की रिपोर्ट पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर थाना जैतहरी में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल तलाश शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के निर्देशन और थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा के मार्गदर्शन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम सक्रियता से जांच में जुटी रही।

कार्रवाई के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू ने टीम के साथ लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं मैदानी जानकारी के आधार पर नाबालिग बालिका का पता लगाया। पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के ग्राम तिलोरा पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पुलिस टीम में सुरेश कुमार अहिरवार और विजय टाटू ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

पुलिस की तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी, जिससे परिजनों ने वेंकटनगर पुलिस की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment