23 मार्च को निकलेगी शहीद क्रांति मशाल यात्रा, हजारों युवा देंगे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि ब्यूरो रिपोर्ट, कोईलांचल समाचार के लिए धार से शैलेंद्र जोशी

---Advertisement---

23 मार्च को निकलेगी शहीद क्रांति मशाल यात्रा, हजारों युवा देंगे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो रिपोर्ट, कोईलांचल समाचार के लिए धार से शैलेंद्र जोशी

धार। अमर शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 23 मार्च को धार नगर में भव्य शहीद क्रांति मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में हजारों युवाओं सहित शहरवासी शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शहीद क्रांति मशाल यात्रा के संयोजक राजीव यादव ने यात्रा के एक दिन पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा।” उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से लगातार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक वर्षों में यह यात्रा बहुत छोटे स्तर पर केवल ठेला गाड़ी और कुछ साथियों के साथ शुरू की गई थी, लेकिन समय के साथ लोगों का समर्थन मिलता गया और आज यह आयोजन एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों से इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और नागरिक शामिल होकर अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की खास बात यह भी है कि इसमें शहीद परिवारों के सदस्य भी भाग लेंगे। राजगुरु के परिवार से जुड़े सदस्य तथा सुखदेव के पुत्र के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, जिसे धार के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

राजीव यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होकर अमर शहीदों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह मशाल यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद चौक पहुंचेगी।

यात्रा के समापन पर शहीद चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां हजारों नागरिक अपने-अपने घरों से दीप लेकर पहुंचेंगे और दीपदान कर शहीदों की स्मृति को नमन करेंगे। पूरे चौक को दीपों की रोशनी से सजाकर अमर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी, जो शहर के लिए एक अनोखा और प्रेरणादायी आयोजन होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment