अनूपपुर 12 मार्च 2026/ वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च को प्रातः 10 बजे से सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट, साऊन्ड सिस्टम, माईक, कार्यक्रम स्थल पर लाईव प्रसारण हेतु एलईडी टीवी, पेयजल की व्यवस्था, नाट्य कला दल के आवास, परिवहन एवं भोजन की व्यवस्था, अतिथि एवं प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार व्यवस्था, भारत का नव वर्ष संवत् पुस्तिका का वितरण, मंच संचालन, कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों, नागरिकों, युवाओं, महिलाओं की उपस्थिति व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था आदि के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।















