150 फिल्मों के अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता का राजेन्द्रग्राम में भव्य स्वागत

---Advertisement---

 

अनूपपुर राजेन्द्रग्राम लगभग 150 फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बना चुके प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता का राजेन्द्रग्राम स्थित विद्यालय में प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्टाफ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षा, कला और संस्कारों के महत्व पर सार्थक चर्चा हुई

 

कार्यक्रम में एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिद्वार सिंह, फिल्म निदेशक आर.एस. बिकल, म्यूजिक डायरेक्टर आदित्य शर्मा, कल्याणिका सेवा निकेतन के निदेशक हिमाद्री मुनि तथा जगदीशानन्द सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

इस दौरान हिमाद्री मुनि ने अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता से निवेदन किया कि वे अमरकंटक, पेंड्रा और राजेन्द्रग्राम स्थित तीनों विद्यालयों के वार्षिक उत्सव (एनुअल फंक्शन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हों। इस पर अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

Leave a Comment