अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्रामीण विकास के जनोपयोगी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर पूर्णता सुनिश्चित करें- जिपं सीईओ  ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now

ग्रामीण विकास के जनोपयोगी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर पूर्णता सुनिश्चित करें- जिपं सीईओ 

ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

 

अनूपपुर 10 नवंबर 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि ग्रामीण विकास के जन उपयोगी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे, प्रगतिरत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो उक्ताशय के निर्देश जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के के सोनी ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी, आरईएस के कार्यपालन यंत्री, एसडीओ, जनपद के सहायक यंत्री,उपयंत्री सहित जनपद स्तरीय अमला उपस्थित था।

बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, रा वॉटर मैनेजमेंट, एफएसटीपी, मनरेगा अंतर्गत जल संसाधन अभियान के कार्यों एक बगिया मां के नाम,आधार ई- केवाईसी, नर्मदा परिक्रमा पथ, आजीविका मिशन वाटर सेट नवीन संस्कृत सामुदायिक भवन तथा सीएम हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा की।

जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो के निराकरण में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जताते हुए जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लंबित शिकायती प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment