जिले के सुदूरवर्ती ग्रामों में पहुंच जिपं सीईओ ने लिया विकास कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा, ग्रामीणों से किया संवाद
पेयजल समस्या के निराकरण सम्बन्धी सीईओ ने पीएचई ईई को मौके पर दिए निर्देश
बड़ीतुम्मी में बने जलाशय के सतही जल का बेहतर उपयोग के लिए कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
अनूपपुर 8 नवंबर 2025/ जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम पडमनिया, खरसोल, बड़ीतुम्मी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मैदानी क्षेत्र में ग्रामीण विकास के कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी ली व उनकी समस्याओं को भी सुना तथा मौके पर ही समस्याओ के निराकरण संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम प्रजापति ने अनूपपुर जिले में जनजातीय महिला हितग्राहियों के आर्थिक उत्थान के लिए संचालित किये जा रहे बॉयलर मुर्गी पालन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए जिले के नवाचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अनूपपुर के परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी वाटरशेड के परियोजना अधिकारी श्री रामनाथ कोरी, तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अमित शाह व मेंकल वूमेन पोल्ट्री प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ श्री धनीराम उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने सुदूरवर्ती ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम पडमनिया में मुर्गी पालन शेड तथा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के साथ संवाद किया।
उन्होंने हितग्राही श्रीमती दुअसिया बाई श्रीमती ललति बाई आदि से की जा रही गतिविधि की जानकारी ली व उन्हें प्रोत्साहित किया।
उन्होंने भ्रमण के दौरान हितग्राही महिलाओ से कार्यों की भी जानकारी ली। हितग्राहियों द्वारा पेयजल संबंधी समस्या बताए जाने पर जिला पंचायत की सीईओ ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को समस्या के निराकरण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बड़ीतुम्मी के पंचायत भवन का अवलोकन करते हुए मौके पर मौजूद सरपंच,सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने ई-केवाईसी व परिसंपत्तियों की पोर्टल पर मैपिंग किए जाने तथा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों की सतत मॉनीटरिंग कर समय सीमा में आवास निर्माण के कार्यों के पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने भ्रमण के दौरान बड़ीतुम्मी में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए।
जलाशय का अवलोकन करते हुए जलाशय के सतही जल के आसपास के गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाकर जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


















