अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति को पोर्टल पर प्रविष्ट करने तथा निर्माण पंजी को अद्यतन करने जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now

ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति को पोर्टल पर प्रविष्ट करने तथा निर्माण पंजी को अद्यतन करने जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

पीएम आवास ग्रामीण,कपिलधारा कूप,नल जल योजना के हितग्राहियों से रूबरू हो जिला पंचायत सीईओ ने कार्यों के संबंध में लिया फीड बैक

 

जिपं सीईओ ने मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर अधोसंरचना निर्माण के कार्यों की पूर्णता पर दिया बल

 

अनूपपुर12 नवंबर 2025/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत सकरा, सिवनी, मुंडा, कुकुरगोड़ा, कदमसरा क्षेत्र के विभिन्न अधोसंरचना तथा व्यक्तिगत श्रेणी के हितग्राही मूलक योजनाओं व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों का अवलोकन कर जायजा लिया।

 

इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी मनरेगा के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत जैतहरी के प्रभारी सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक उरमालिया सहित सर्व संबंधित जन उपस्थित रहे।

 

कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने नल जल योजना के लाभान्वित हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों, कपिलधारा कूप के हितग्राहियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीण विकास के अधोसंरचना कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सकरा में खेत तालाब हितग्राही श्री ईश्वर सिंह के मछली पालन गतिविधि, निर्माणाधीन स्टेडियम व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा नल जल योजना का तथा ग्राम पंचायत सिवनी में निर्माणाधीन आजीविका मिशन के भवन, नल जल योजना व ग्राम पंचायत मुंडा के मुख्यमंत्री अधो संरचना मद के अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का नल जल योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,ग्राम आमाडांड में सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य, ई- केवाईसी कार्य, परिसंपत्ति सर्वे का अवलोकन किया गया।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत कुकुरगोड़ा के 15वां वित्त से निर्मित कराए जा रहे पंचायत भवन कपिलधारा कूप, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ई- केवाईसी कार्य तथा परिसंपत्ति सर्वे कार्य तथा ग्राम पंचायत कदमसरा के निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन, निर्माण कार्य, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ई केवाईसी कार्य व परिसंपत्ति सर्वे का अवलोकन किया।

 

भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में परिसंपत्ति पोर्टल में प्रविष्टि की समीक्षा कर ग्राम पंचायत की सभी परिसंपत्तियों की प्रविष्टि के निर्देश दिए उन्होंने निर्माण पंजी का अवलोकन कर इसे अद्यतन करने के निर्देश दिए।

ग्राम सकरा में शिव स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे सीमेंट पोल प्लांट का निरीक्षण कर इसका उपयोग स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इससे स्व सहायता समूह के कार्यों को प्रोत्साहन के साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

 

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत सिवनी के पंचायत भवन कार्य को 15 दिवस में पूर्ण करने तथा आजीविका भवन के निर्माण कार्य में गति लाकर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को वर्ष 2023- 24 के स्वीकृत आरसीसी सड़क निर्माण कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत मुंडा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्त्रोत का परीक्षण कर अतिरिक्त बोर कर ग्रामीण बसाहट को जल प्रदाय सुनिश्चित करने तथा कार्य पूर्णता के पश्चात जलकर की वसूली आवश्यक रखरखाव के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत कदमसरा के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य को स्थानीय मद से बाउण्ड्री वाॅल के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के समीप ही पोषण वाटिका भी विकसित की जाए ग्राम पंचायत लपटा एवं कुकुरगोड़ा के गौशाला में विद्युतीकरण के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से कार्य की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment