अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पिता से मामूली विवाद के बाद लापता युवक 24 घंटे में सकुशल बरामद, रामनगर पुलिस की तत्परता

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर

थाना रामनगर अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना रामनगर क्षेत्र में दर्ज गुम इंसान प्रमोद चौधरी (23) निवासी झिरियाटोला, जो बिना बताए घर से चला गया था, को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के लापता होने पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्रमांक 62/25 दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की गई। खोजबीन के बाद युवक दस्तयाब हुआ, जिसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि पिता से मामूली विवाद होने के कारण वह घर से निकल गया था और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर घूमता रहा। बाद में वह स्वयं वापस लौट आया।

 

आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत युवक को उसकी पत्नी के साथ सुरक्षित घर रवाना कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment