अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: समाजसेवी दरोगी राम राजवाड़े रजवार समाज के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

कोरिया। रजवार समाज की जिला इकाई के गठन के दौरान सर्वसम्मति से समाजसेवी डॉ. दरोगी राम राजवाड़े को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सेवा भाव पर भरोसा जताते हुए कहा कि श्री राजवाड़े पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रहकर समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से समाज को नई दिशा व मजबूती मिलने की उम्मीद है

 

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री दरोगी राम राजवाड़े ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment