अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

खुटाटोला नाका के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/जैतहरी। थाना जैतहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोई, ग्राम पंचायत पड़रिया, जनपद पंचायत जैतहरी के खूंटा टोला नाका के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक कौशल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैतहरी से पेंड्रा की ओर जा रही बाइक (क्रमांक CG 10 AQ 9345) की पेंड्रा से जैतहरी आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे कौशल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment