अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जीएम कंपलेक्स के पास कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now
आज दिनांक 9 अगस्त शाम करीब 6 बजे नौरोजाबाद स्थित जीएम ऑफिस के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह के छोटे पुत्र की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे रीजनल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शोक में डूब गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।
थाना नौरोजाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर यातायात नियंत्रण और गति सीमा लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment