*पत्रकार बंधु से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए- अजय अवस्थी*
*दूषित पानी से हुई मौतों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजयवर्गीय को तत्काल स्तीफा देना चाहिए- आशीष तिवारी*
शहडोल
*युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन मे युवा काँग्रेस द्वारा, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अमर्यादित व संवेदनहीन बयान के विरोध में गांधी चौक पर गगनभेदी नारे लगाते हुए,पानी की बौछारों के बीच, विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।*
*युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि, गत दिनों इंदौर के भागीरथपुरा में नगर-निगम की लापरवाही से वहां के रहवासियों को ड्रेनेज (दूषित) पानी सप्लाई किया गया। दूषित और जहरीला पानी पीकर वहां की महिलाएं, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो गए। यहां तक की 9 लोगों की मौत भी हो गई और लगभग कई दर्जन लोग आज भी अस्पताल में भर्ती हैं, जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।*
*जबकि वहां का पार्षद महापौर और प्रदेश के स्थानीय शासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सब के सब भाजपा के ही जन-प्रतिनिधि हैं। उक्त घटित घटना के संदर्भ में जब मीडिया के लोग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछते हैं तो मंत्री अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए उलटे झल्लाकर मीडिया के साथ ही अशोभनीय भाषा और उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। साथियों इंदौर के भागीरथपुरा की घटना अत्यंत ही असंवेदनशील है, जिसने अनेक जानें ली हैं। युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।*
*जिला काँग्रेस कमेटी शहडोलके जिलाध्यक्ष अजयअवस्थी ने कहा कि “भागीरथपुरा हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जब पत्रकारों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किए, तो उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। यह बेहद निंदनीय है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को सरकार को तत्काल पद से हटाना चाहिए एवं जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ,उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और मंत्री विजयवर्गीय से इस्तीफा लिया जाना चाहिए।”*


















