अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मूर्ति विसर्जन कुंड के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now

मूर्ति विसर्जन कुंड के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

कोतमा वार्ड क्रमांक 7, आईटीआई के पास स्थित मूर्ति विसर्जन कुंड के पीछे शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला मृतक की पहचान दुर्गा पनिका, पिता शंकर पनिका, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोतमा के रूप में हुई है घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई

स्थानीय लोगों ने सुबह कुंड के पीछे पेड़ पर शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है परिजनों ने बताया कि दुर्गा पनिका शांत स्वभाव का था और उसने किसी तनाव की जानकारी पहले कभी नहीं दी थी

अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार और पूरे वार्ड में शोक का माहौल है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment