अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

फुनगा में कार की टक्कर से युवक की मौत—दुर्घटना के बाद चालक कार सहित फरार रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

WhatsApp Group Join Now

फुनगा में कार की टक्कर से युवक की मौत—दुर्घटना के बाद चालक कार सहित फरार

रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर। पुलिस चौकी फुनगा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आई एक अज्ञात कार ने फुनगा चौराहे पर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी और चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रक्सा निवासी गणेश साहू (26) पिता देवशरण साहू सुबह अपनी मां को उपचार हेतु मोटरसाइकिल से फुनगा अस्पताल लेकर आए थे। मां को अस्पताल में छोड़कर वे रक्सा रोड की ओर लौट रहे थे, तभी कोतमा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक अनूपपुर की ओर भाग निकला है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment