योग समिति के होली मिलन कार्यक्रम में कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक और व्यंग्यकार श्रवण उरमालिया रहेंगे उपस्थित

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ और खुशहाल जीवनशैली का संदेश देने वाली एमसीबी योग सेवा समिति के सौजन्य से 4 मार्च को आयोजित होली मिलन समारोह में सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कार्टूनिस्ट जगदीश पाठक और वरिष्ठ व्यंग्यकार श्रवण कुमार उरमालिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक और जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार उरमालिया होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश पाठक करेंगे।

देश, समाज, परिवार और आपसी संबंधों की छोटी-बड़ी विसंगतियों को अपने चुटीले कार्टूनों के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाले जगदीश पाठक एमसीबी जिले के ऐसे प्रथम कार्टूनिस्ट हैं जिनके 400 से अधिक कार्टून विभिन्न साहित्यिक मंचों और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने वाले श्रवण कुमार उरमालिया के कई व्यंग्य संग्रह राष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित किये जा चुके हैं। उनकी चर्चित कृति “रागबिलबिलावल” ने साहित्यिक जगत में विशेष पहचान बनाई है।

समारोह में गायक नवल किशोर सिंह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जायेगी। व्यंग्य की लंबी 50 वर्षीय यात्रा तथा कार्टून कला के प्रति समर्पण के लिये पतंजलि योग समिति द्वारा जगदीश पाठक का नागरिक सम्मान किया जायेगा साथ ही उनके चुनिंदा कार्टूनों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाई जायेगी। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे योग सत्र के बाद प्रारंभ होगा। आयोजकों ने सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस होली मिलन समारोह में नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और योग साधकों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment