योग शिक्षक श्री कश्यप भोपाल में सम्मानित

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

भोपाल अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड एवं कॉन्फ्रेंस वन अर्थ वन हेल्थ के एनसीआरटी केंपस श्यामला हिल्स भोपाल में भव्य सम्मान समारोह में पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल ब्रह्माकुंडीके के प्रधान पाठक श्री रमेश चंद्र कश्यप का सम्मान किया समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव, विशेषअतिथि श्रीमती कृष्णा गौर मंत्री मध्य प्रदेश शासन रहे।

 

कार्यक्रम में लगभग 10 देश- विदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम आयोजन डॉक्टर आर.एच.लता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय योगिनी एसोसिएशन एवं प्रशिक्षित योग शिक्षक संघ के प्रांतअध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम में जिला योग समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा ,बदनावर योग प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ,आयुष की योग शिक्षका श्रीमती वैभवी ठाकुर उपस्थित रहे । इस उपलब्धि पर पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल ब्रह्मा कुंडी की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती किरण गौतम एवं समस्त स्टाफ, बीआरसी भरतराज सिंह राठौर एडवोकेट श्री कश्मीर सिंह चौहान एवं ओमप्रकाश राठौर पूर्व प्राचार्य श्री विजय मालवीय तथा योगसाधक एवम् शिक्षक संघ ने बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment