अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने यमराज उतरे धरती पर

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

रोचक अंदाज में लोगों को किया जागरूक

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान IPS के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अनूपपुर जिले में अनूठी पहल देखने को मिली। शहडोल से आए आर्टिस्ट प्रकाश राव ने यमराज का रूप धारण कर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात का विशेष पाठ पढ़ाया

 

यमराज के आकर्षक और हास्य भरे अंदाज ने राहगीरों का ध्यान खींचा लोग रुककर यातायात नियमों की जानकारी लेते दिखाई दिए। नियमों का पालन नहीं तो अगला सफर मेरे साथ और हेलमेट ना पहनकर तुमने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है जैसे संवाद लोगों को खूब रास आए

 

यह विशेष जागरूकता अभियान पूरे दिन रेलवे स्टेशन तिराहा, बस स्टैंड, सामतपुर, कलेक्ट्रेट ऑफिस मार्ग, अंडरब्रिज तिराहा, इंद्रा तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। हर स्थान पर यमराज लोगों को हंसी मजाक के माध्यम से नियमों का महत्व समझाते दिखे

 

यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों की यह पहल नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment