कांग्रेस कमेटी कुचवाही के कार्यवाहक अध्यक्ष और कुबरी से जनपद सदस्य यज्ञराज साहू ने बताया कि मोहन यादव जी को समझ में ही नहीं आ रहा कि यहां आकर कहेंगे क्या? कोई योजना भी नहीं ध्यान आ रही कांग्रेस की जिसका नाम बदलकर शुरू करवा दूं। कोई भविष्य का प्लान ही नहीं था इनके पास, जब कोई पर्ची से मुख्यमंत्री बन जाए तो ऐसा होना स्वाभाविक है। यदि ऐसे ही किसी को क्षेत्र का विधायक या सांसद भी बना दिया जाए तो वो भी भटक जाता है। कन्फ्यूज में आ जाए कि करना क्या है, ऊल जलूल भाषण देने लगते है।
इन कार्यक्रमों की घोषणा और तैयारी फिर कैंसल हो जाना इसमें हमारा, जनता के खून पसीने का पैसा लग रहा है, मोहन यादव के घर का नहीं है, साथ ही प्रशासन भी कुछ बोल नहीं पा रहा।
ज्यादातर लोग तो वही विकास का चश्मा लगाए घूम रहे है। उनको कुछ मालूम ही नहीं तो चिंता भी नहीं।
यह बहुत ही शर्म की बात है, अब मुझे लगता है कि सीधी की जनता को ही मना कर देना चाहिए कि अब न आओ मोहन यादव जी। हम सब इतना विकास ले के रखेंगे कहा। अब कुछ दिन जगह बना लेने का समय और दो.. फिर आना कभी जब चुनाव नजदीक होगा।


















