अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कुश्ती प्रारंभ : जमुना कालरी में दंगल धमाका, कई राज्यों के पहलवानों का जमावड़ा संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now

कुश्ती प्रारंभ : जमुना कालरी में दंगल धमाका, कई राज्यों के पहलवानों का जमावड़ा

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

जमुना कोतमा। नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के जमुना कालरी मेन दुर्गा पंडाल मैदान में आयोजित वार्षिक पारंपरिक दंगल धमाका कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार, 9 नवंबर 2025 को हुआ। दो दिनों तक चले इस महा आयोजन में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से आए महिला एवं पुरुष कुल 40 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में शक्ति, तकनीक और जज्बे का प्रदर्शन किया। अखाड़े में उमड़ी हजारों की भीड़ ने इसे क्षेत्र का ऐतिहासिक आयोजन बना दिया

दंगल की पहली प्रमुख कुश्ती फतेहगढ़ के संतोष पहलवान और गोरखपुर के अशोक पहलवान के बीच हुई, जिसमें दोनों पहलवानों के दमदार दांव-पेंच ने दर्शकों में रोमांच भर दिया और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा

अयोध्या के बाबा जी का रहा जलजला

दंगल के आकर्षण का केंद्र अयोध्या के पहलवान लक्ष्मण दास (बाबा जी) रहे। अखाड़े में उतरते ही दर्शकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। बाबा जी ने अपने अनुभव, शक्ति और साधना से निखरे कौशल के दम पर राजस्थान के नामी पहलवान को मात दी। जीत के क्षण में जयकारों, तालियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज पूरे मैदान में फैल गई। जनमानस का कहना था

बाबा जी ने साबित कर दिया कि असली कुश्ती मिट्टी, परंपरा और तपस्या की पहचान है

समापन दिवस पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गंगा चरण दुबे, SECL जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तेजभान सिंह, उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात मिश्रा तथा प्रसिद्ध गायक संदीप शिवहरे सहित अनेक अतिथियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा— “दंगल हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसे हर वर्ष और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा

डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने कहा “कुश्ती केवल खेल नहीं, यह अनुशासन, मेहनत और संस्कृति की परंपरा है

सचिन जायसवाल ने कहा— “जनता के समर्थन और समिति की एकजुटता से दंगल लगातार सफल हो रहा है

 

कार्यक्रम का समापन विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर एवं आगामी वर्ष के आयोजन की घोषणा के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया

मंच संचालन एवं सराहनीय योगदान

कार्यक्रम स्थल पर नवयुवक दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष के द्वारा प्रभावी एवं अनुशासित मंच संचालन किया गया, जिससे पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित और गरिमामय बना रहा

वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन जयसवाल जी का सार्थक प्रयास महत्वपूर्ण रहा, जिनकी समन्वय भूमिका पूरे आयोजन में सराहनीय रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment