कुश्ती प्रारंभ -जमुना कालरी में दंगल धमाका, कई राज्यों के पहलवानों का जमावड़ा
संतोष चौरसिया की कलम से
जमुना कोतमा नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र में पारंपरिक खेलों की पहचान बन चुकी वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता दंगल धमाका का शुभारंभ शुक्रवार को मेन दुर्गा पंडाल मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा किया गया इस दौरान अखाड़े में जुटी हजारों की भीड़ ने उत्साह और जोश का अनूठा नज़ारा प्रस्तुत किया
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, डॉ. सुनील कुमार चौरसिया (अध्यक्ष नगर परिषद डूमरकछार), राजेश सिंह (जिला मीडिया प्रभारी) तथा लाल बहादुर जायसवाल की उपस्थिति रही मंच पर मृगेंद्र सिंह, उदयराज सिंह, विकास जायसवाल, यादवेंद्र सिंह एवं सचिन जायसवाल भी उपस्थित रहे
पहली कुश्ती फतेहगढ़ के संतोष पहलवान एवं गोरखपुर के अशोक पहलवान के बीच कराई गई, जिसमें दोनों पहलवानों के शानदार दांव-पेंच और मजबूत पकड़ ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा
इस वर्ष के दंगल में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए पुरुष व महिला कुल 40 जोड़ी पहलवान अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं
डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने कहा “कुश्ती केवल खेल नहीं, यह हमारी धरती की परंपरा, मेहनत, अनुशासन और सम्मान की पहचान है ऐसे आयोजनों से युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, मनोबल और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखे हुए है, और इसे हर वर्ष और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
फाइनल मुकाबला कल होगा, जिसके लिए क्षेत्रभर में उत्सुकता बनी हुई है अखाड़े में महिला एवं पुरुषों सहित हजारों दर्शकों की अपार भीड़ उमड़ी और यह संख्या शनिवार को और अधिक होने की संभावना है


















