अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा कार्यालय पर तीन मंडलों की कार्यशाला आयोजित की गई एसआईआर में वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने कार्यकर्ता मैदान में जुट जाएं -पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा कार्यालय पर तीन मंडलों की कार्यशाला आयोजित की गई

एसआईआर में वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने कार्यकर्ता मैदान में जुट जाएं -पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) चार नवंबर से प्रारंभ होकर चार दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में बीएलओ प्रत्येक घर पर जाकर मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य विवरणों का सत्यापन करेंगे।

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर धार विधानसभा के धार नगर केसरीमल सेनापति मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल व तिरला मंडल मंडल की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा जी भाजपा जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा संयोजक डॉ शरद विजयवर्गीय और सह संयोजक देवेंद्र सोनोने ने कार्यशाला को संबोधित किया । इस दौरान कार्यशाला में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा तिरला मंडल अध्यक्ष शुभम पाटीदार मंचासीन रहे। कार्यशाला में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं (बीएलए ) को प्रशिक्षित किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन के लिए जागरूक और जिम्मेदार मतदाता अत्यंत आवश्यक हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से ही सही और सक्षम सरकार का गठन संभव हो पाता है तथा देश की नीतियाँ जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप बनती हैं।

एसआईआर में वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने कार्यकर्ता मैदान में जुट जाएं। प्रत्येक बीएलए सुनिश्चित कर ले की कोई भी योग्य पत्र मतदाता छूट नहीं और अयोग्य मतदाता जुड़े नहीं।

जो मतदाता 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं वह भी फॉर्म नंबर 6 भर कर बीएलओ को उपलब्ध कराए ताकि उसका नाम नवीन मतदाता सूची में जुड़ सके। प्रत्येक बूथ लेवल कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जानकारी दें कि दो नवीनतम रंगीन फोटो तैयार रखें जो मतदाताओं को गणना पत्र के साथ देने होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी युद्ध का योद्धा सैनिक होता है और चुनाव के समय बूथ विजय का योद्धा बूथ लेवल कार्यकर्ता होता है। चुनाव आयोग की इस शुद्धिकरण प्रक्रिया में हमें पूर्ण सहयोग करना है,

ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। कार्यशाला में भाजपा मंडल पदाधिकारी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए ) बुथ अध्यक्ष बुथ महामंत्री उपस्थित रहें। संचालन देवेंद्र सोनोने व आभार विशाल निगम ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment