अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर आभूषणों से देवी स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार

भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर आभूषणों से देवी स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार

उज्जैन। Mahakal Aarti: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन सोमवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर आभूषणों से देवी स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार किया गया।

 

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV